Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

क्राइम जंक्शन के खबर का असर :दीवाल गिराने वाले दबंगों पर मुकदमा दर्ज


अमरजीत सिंह 
 फैजाबाद :खबर का असर रुदौली तहसील क्षेत्र में दंबगो ने एक गांव मे 30 फिट लम्बी दीवाल को बाहरी लोगो के सहयोग से गिरा दिया। जिसे क्राइम जंक्शन ने प्रमुखता के साथ कार्यवाही न होने से दंबगो के हौसले बुलंद,पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से लगायी गुहार के शीर्षक से प्रकाशित किया था 
पीड़ित ने रुदौली कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है वही कार्यवाही न होने से दंबगो के हौसले बुलंद है रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे बाबू मजरे करीमपुर निवासी कृष्ण मगन पुत्र राम अचल ने कोतवाली मे लिखित शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है  कि  मेरी बाग मे  लगभग 8 फिट ऊंची दीवाल को गांव के ही मनीराम,हरिश्चन्द पुत्रगण राम खेलावन, रामबहादुर पुत्र सोहन व मल्खूराम पुत्र जसकरन के द्वारा 23 जून को दर्जनों लोगो के साथ पहुंचकर दीवाल को गिरा दिया और घर में मौजूद महिलाओं द्वारा विरोध करने पर फौजदारी पर उतर आए महिलाओं ने सूचना यूपी 100 को दी जब तक पुलिस पहुंची तब तक लोग दीवाल गिरा कर मौके से फरार हो गये इससे पीड़ित व उसके परिजनों में दहशत का माहौल है इस सम्बन्ध मे कोतवाल रूदौली जयबीर सिंह ने बताया कि कृष्ण मगन की तहरीर पर मनी राम,हरिश्चंद्र पुत्रगण राम खेलावन, राम बहादुर पुत्र सोहन लाल, मलखु राम पुत्र जसकरन के खिलाफ धारा 147,148,504,506,352 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे