Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रूलर्स बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत,अधिवक्ताओं ने दी बधाईयॉ



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । ऑल इंडिया रूलर्स  बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मुक्तेश्वर नाथ ओझा "मुक्कू" एडवोकेट का जिला कचहरी में शनिवार को जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ल,  पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र "जेपी",  संतोष त्रिपाठी निशुल्क, सुभाष सिंह, जगदीश मौर्या, विनय सिंह, अनिल पांडे की अगुवाई में  अधिवक्ताओं ने 51किलो का माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त  प्रदेश अध्यक्ष को लड्डू खिलाकर का शुभकामनाए दी ।
इस दौरान आल इंडिया रूलर्स बार  एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रदेशध्यक्ष मुक्तेश्वर नाथ ओझा ने अधिवक्ता हित में काम करने को भरोसा दिलाते हुए अधिवक्ताओं के हितों के लिए भरसक संघर्ष करने की बात कहते हुए अधिवक्ताओं से अपील किया कि वह गरीबों को न्याय दिलाने में मिसाल कायम करें। श्री ओझा ने कहा कि शीघ्र समूचे प्रदेश में कमेटी का विस्तार किया जायेगा । उन्होने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ अन्याय व उनका अहित बर्दाश्त नही किया जायेगा । इस अवसर पर पूर्व महामंत्री विवेक त्रिपाठी, योगेश चन्द्र शुक्ल,  वरिष्ठ अधिवक्ता अयोध्या मिश्र, मान सिह,  धर्मेंद्र नाथ शर्मा, पीडी दूबे, विपेंद्र सिंह, चन्द्रशेखर मिश्र, पूर्व प्रकाशन मंत्री राघवेंद्र सिंह,लल्लू सिंह, अन्जनी सिह बाबा, राम मूर्ति प्रजापति, राजीव द्विवेदी, बीके  श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, संदीप सिंह, अनिल तिवारी, संतोष नारायण मिश्र, शिवेश शुक्ल, भारतभूषण तिवारी,सुरजीत ओझा, प्रवीण चतुर्वेदी, पीयुष त्रिपाठी, मुरारी मिश्र सहित तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे