अमरजीत सिंह
फैजाबाद:केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी पात्र गृहस्थी योजना में बड़े पैमाने पर अंधेरगर्दी हो रही है।एक ऐसा ही मामला मवई ब्लॉक की ग्राम पंचायत भटमऊ- नारायन पुर का सामने आया है।यहां पात्रों का नाम पात्रता सूची में हर माह घटाया बढ़ाया जाता है।जिसके चलते दर्जनों ग्रामीणों को पात्र होते हुए भी राशन व् मिट्टी तेल से वंचित होना पड़ रहा है।ग्रामीणों के मुताबिक इस बार सूची से लगभग 80 पात्रों के नाम गायब हैं।इसकी शिकायत ग्रामीणों एसडीएम से की है।शिकायतकर्ता मर्जीराम,रामराज,रामशरन,शमीकु लनिशा,बरसाती,जैतुना,मर्जीराम, सुमित्रा देवी आदि ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय कर्मी द्वारा उन लोगों का नाम पात्रता सूची से काट दिया जाता है।नाम कटने के बाद पुनः सूची में नाम दर्ज कराने के लिए तहसील का बार-बार चक्कर काटना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है।कि इस बार जब हम लोग कोटेदार के पास खाद्यान व् अन्य सामग्री ले गये तो कोटेदार ने यह कहकर बैरंग वापस कर दिया की सूची में तुम लोगों का नाम ही दर्ज नही है।
ग्राम प्रधान पप्पू सिंह ने बताया कि गांव में दो कोटेदार हैं।एक के पास 232 व् दूसरे कोटेदार के पास लगभग 250 कार्डधारक हैं।ग्राम प्रधान ने बताया कि इस माह लगभग 80 पात्रों के नाम पात्रता सूची से नदारद हैं।वह लोग बार-बार मेरे घर के चक्कर लगा रहे हैं।उन्होंने बताया की अभी तक किसी भी ग्रामीण को राशन कार्ड मुहैया नही कराया गया है।पात्रता सूची में नाम दर्ज होंने के बाद उन्हें जो प्रतिलिपि विभाग द्वारा दी जाती है।कोटेदार विभाग द्वारा जारी की गई सूची व् उसी रिसीविंग की प्रति को देखकर लोगों को राशन व् मिट्टी तेल का वितरण करता है।गांव के रामशरन बतातें हैं।कि हर माह पात्रता सूची में दर्ज नामों में विभाग के कर्मियों द्वारा फेरबदल किया जाता है।जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।
उपजिलाधिकारी रुदौली पंकज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है।जल्द ही गांव में कैंप लगाकर नये सिरे से सर्वे कराया जायेगा।उन्होंने बताया की गांव का कोई भी पात्र योजना के लाभ से वंचित नहीं होने पायेगा

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ