अमरजीत सिंह
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से बड़ी खबर निकल कर आ रही है रूदौली से।रुदौली के ग्राम सभा सरैठा से जहां पर एक पुरानी खंडहर कच्ची दीवाल से गांव की ही एक वृद्ध महिला मिट्टी खोदकर दरवाजे के सामने पटाई कर रही थी जैसे ही मिट्टी खोदने चली उसके अंदर से काफी मात्रा में चांदी के सिक्के निकलने लगे पास में खड़े लड़कों ने गुहार लगाई लोग भाग कर आने लगे जो जितना पाया ले कर अपने घर की ओर भागने लगा किसी ने 20 सिक्के पाए तो किसी ने 25 किसी ने 30, 35 सबने अपने घरों में सिक्के जा कर रखें ही थे कि अगले दिन पास के गांव नए पुरवा मजरे नरौली निवासी राकेश तिवारी, पप्पू तिवारी सहित तीनो भाई सरैठा गांव आ पहुंचे और कहां यह मेरे नानी की जमीन थी उन्होंने मुझे दिया था जो जितना सिक्का पाया है सीधे-सीधे वापस कर दे नहीं तो पास में ही बाबा खाकी दास की कुटी पर चलकर कसम खाना पड़ेगा और मैं पुलिस केस कर दूंगा।यह सुन लोगों में दहशत फैल गयी महिलाएं और बच्चे छोटे डर के मारे सारे सिक्के उनको वापस कर दिए।सारे कीमती सिक्को को बटोरकर तीनो भाई चंपत हो गए कुछ ग्रामीणों की माने तो यह सिक्के बेशकीमती माने जा रहे हैं और यह लगभग 1818 से लेकर 1900 ई0 के सिक्के माने जा रहे हैं इससे लोगों में काफी खलबली मची हुई है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ