Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपहरण के आरोपी को नाबालिग बालिका के पुलिस ने धर दबोचा

 
अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:अपहरण के आरोपी को कोतवाली रूदौली की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भेलसर में धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार जयराम पुत्र मोहन लाल निवासी ग्राम मितौरा थाना खंडासा के विरुद्ध माह अक्टूबर सन 2017 में कोतवाली रूदौली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी कि उसने उसी ग्राम सभा की एक नाबालिग बालिका जो अपने ननिहाल कोतवाली रूदौली अंतर्गत ग्राम कैथी में थी को कैथी गांव से अपहरण कर ले गया था।काफी समय से कोतवाली रूदौली की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।चौकी इंचार्ज शुजा गंज राजेश मिश्रा को कल शाम 5 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी जयराम नाबालिग बालिका को लेकर कही भागने के चक्कर में भेलसर के नरेश होटल के निकट किसी वाहन का इंतिज़ार कर रहा है।सूचना पर चौकी इंचार्ज तुरन्त दलबल के साथ मौके पर पहुँच कर आरोपी को नाबालिग बालिका के साथ ग्रिफ्तार कर लिया।कोतवाल रूदौली जयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 363/366 व् पास्को एक्ट की धारा 16/17 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत था काफी समय से पुलिस को इसकी तलाश थी।आरोपी को जेल भेजा जा रहा है व् नाबालिग बालिका को डॉक्टरी मुआयना के लिए भेजा जा रहा है।पुलिस की इस टीम में चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा के साथ का0 मदन गोपाल,दिलीप व् महिला का0 रश्मि शामिल रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे