Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वेखौफ वन माफियाओं ने दिन दहाड़े आम के हरे वृक्षों पर चला दिया आरा


अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद:तहसील क्षेत्र में प्रतिबन्धित हरे पेड़ों की कटान धड़ल्ले से जारी है।आलम ये है कि बेखौफ लकड़ी माफिया दिन दहाड़े हरे वृक्षों की बागों का सफाया करने में देर नहीं लगाते हैं।बुधवार को दिन में लगभग तीन बजे मुखबिर की सूचना पर रुदौली कोतवाली के उपनिरीक्षक श्री प्रकाश सिंह व गुलाम रसूल वनविभाग के बीट प्रभारी जगदीश प्रसाद यादव के साथ दुपहरियापुर गांव पहुच कर अवैध कटान की सच्चाई खुद अपनी आंखों से देखी।जहाँ गांव के फूलचन्द्र यादव की बाग से आम के हरे पेड़ काट कर लकड़ी माफिया ट्राली पर लाद रहे थे।पुलिस व वन विभाग की टीम को देखकर वन माफिया मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने आम के 22 बोटो सहित कुल्हाड़ी,आरा व मय टैक्टर ट्राली को हिरासत मे लेकर कोतवाली रुदौली ले आयी।जहाँ पुलिस ने वन सरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए मो इरफान पुत्र अज्ञात निवासी सरांय बरई थाना टिकैतनगर जिला बाराबंकी,गुड्डू पुत्र भल्लू निवासी सरांय बरई थाना टिकैतनगर व बाग मालिक फूलचन्द्र यादव निवासी दुपहरिया पुर कोतवाली रुदौली जनपद फैज़ाबाद सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे