सुनील उपाध्याय
बस्ती : दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गाव मे सोमवार की शाम ससुराल में आये एक युवक ने अपने हरकत से सभी को हैरान कर दिया
क्या है पूरा मामला
बैरागल गाव निवासी जियालाल गुप्ता का तीसरे नंबर का दामाद राजेंद्र ऊर्फ जितेंद्र उम्र 30 बर्ष निवासी गायघाट थाना कलवारी शराब के नशे मे अपने ससुराल बैरागल पहुचा । अपनी पत्नी केशरा से मार पीट करने लगा जिसके चलते पत्नी केशरा ने अपने आप को कमरे मे बंद कर लिया । दरवाजा खुलवाने मे विफल राजेंद्र ने इससे क्षुब्द होकर ऐसी वारदात को अंजाम दे डाला की सभी के रोंगटे खड़े हो जाए
दो दिन पूर्व पत्नी आई थी मायके
केशरा की मा के मुताबिक राजेंद्र शराब का आदी था।आये दिन अपने पत्नी से मारपीट करता था।जिससे पत्नी नाराज होकर द़ो दिन पूर्व अपने मायके चली आई थी।
ब्लैड से काट लिया गला
दरवाजा खुलवाने मे विफल राजेंद्र ने पास मे रखा सेविंग ब्लैड से अपना गला रेत लिया। मौके पर मौजूद लोगो ने घर के बगल खेत मे काम कर रही जियालाल कि पत्नी को सूचना दी।लेकिन तब तक राजेंद्र बेहोश हो गया था।परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गए।जहा चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


nice
जवाब देंहटाएं