Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बरीक्षा में जा रही बोलेरो और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, लड़की के पिता समेत 4 की मौत, 7 घायल


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर ज़िले के हलियापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में बोलेरो पर सवार 4 लोगों को गम्भीर चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए नज़दीक के जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान दो अन्य की भी मौत हो गई है। हादसे के समय बोलेरो पर कुल 11 लोग सवार थे। 


पुलिस से मिली सूचना के अनुसार बुधवार दोपहर अमेठी ज़िले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव निवासी राजकरण पांडे पुत्री की बरीक्षा का कार्यक्रम आयोजित था। श्री पांडे सगे-संबंधियों संग एक बोलेरो गाड़ी से हलियापुर थाना क्षेत्र के मेघमऊ गांव बरीक्षा में शामिल होने के लिए निकले थे। बोलेरो पर कुल 11 लोग सवार थे।

 इस बीच बोलेरो गाड़ी जैसे ही हलियापुर थाना क्षेत्र के बाज़ार में शिवा डेरी के पास पहुंची थी के विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर (यूपी 78 बीटी 5247) से उसकी टक्कर भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें जगदीशपुर टेलीफोन विभाग जगदीशपुर में सेवारत.राजकरण पांडे (55) एवं जगदीशपुर थाना क्षेत्र के 
बाबूपुर सरैया निवासी सजन पासी (40) की मौके पर मौत हो गई। जबकि 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए। घायलों में 
बोलेरो चालक रामकुमार 40 निवासी सिधियावा जगदीशपुर, रामेश्वर पांडे (63) पार्थ (15) पुत्र लालता प्रसाद पांडे, और हनुमान प्रसाद पांडे (55) को गम्भीर चोटें आई, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 
सभी घायलों को जगदीशपुर सीएचसी इलाज के लिए पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रामेश्वर पांडे (63) और हनुमान प्रसाद पांडे (55) की मौत हो गई और पार्थ (15) को डाक्टरों ने चिंताजनक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे