गोंडा:-गौरा वासियों के लिए बुधवार का दिन बहुत ही खास व सौगातों से भरा रहा।गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया व विधायक प्रभात वर्मा ने मिलकर दो विद्युत उपकेंद्रों छपिया ब्लाक के नेतूवा व बभनजोत ब्लॉक के मद्दौ देवरिया गांव में भूमि पूजन कर शिलान्यास कियाl विद्युत उपकेंद्र33/11 के साथ भूमि पूजन गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह,विधायक प्रभात वर्मा,विद्युत विभाग के एसी अशोक कुमार मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया।विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्र वासियो में खुशी की लहर दौड़ गई।गौरा विधायक प्रभात बर्मा ने कहा कि गौरा वासियों के लिए सुखद उपहार है।मुख्यमंत्री जी के विशेष योगदान से यह निर्माण क्षेत्रवासियों को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति करने के लिए कराया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक गांव और कस्बों का विद्युतीकरण कर हर गांव व कस्बों को बिजली से रोशन कर दिया जाए।उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि गौरा विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप बनाया जाय।जिससे सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं से आच्छादित करे।वही सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि मनकापुर और गौरा विधानसभा में तीन-तीन विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की जा रही हैl लोगों को जो विद्युत कटौती से परेशानी झेलनी पड़ती थी वह परेशानी जल्द ही दूर हो जाएगी l खबर ऑन डिमांड के रिपोर्टर से बातचीत से विद्युत विभाग के AC अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि यह दोनों उपकेंद्र लगभग 7 करोड़ की लागत से बन रहा है।और उन्होंने बताया कि इस केंद्र के बन जाने से विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा नहीं होगी।लोगों को बिजली समय-समय पर मिलती रहेगी।
सड़क का किया लोकार्पण
परसा तिवारी से मंडफ को जाने वाली सड़क का लोकार्पण भी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया और विधायक प्रभात वर्मा ने किया। यह सड़क तीन करोड़ 1400000 में बनी हैl इस सड़क के बन जाने से लोगों के आने जाने में जो परेशानियों का सामना करना पड़ता था वह अब नहीं करना पड़ेगा l जिसमें वहां पर उपस्थित लोग पूर्व प्रमुख बाबूराम यादव प्रभारी यू पी सिंह मंडल अध्यक्ष दिनेश शुक्ला चंद्रभान सिंह अंबुज पटेल जितेंद्र पांडे विष्णु सिंह उमेश पांडे जसवंत सिंह विक्रम शिव कुमार वर्मा दारा वर्मा राकेश वर्मा राजन सिंह सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी कार्य खंड दिव्य रंजन उपखंड अधिकारी एके कुशवाहा एसडीओ सिविल अजीत कुमार सिंह एक्शन मनकापुर एस के साहू, धनंजीय कुमार, बृजकिशोर लाइनमैन राघवेंद्र चौबे उर्फ मल्लेह,दयाराम पंचम मनीष पांडे महेश अजय मिश्रा मस्तराम वर्मा वीरेंद्र वर्मा राजेंद्र पांडे मुस्तफा सूर्य प्रकाश वर्मा उमेश प्रधान विद्याराम वर्मा चंद्रभान वर्मा शालिकराम प्रधान पप्पू आदि लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ