Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पहाड़ी नालों में आए तूफान से कई मार्गों पर भरा पानी, आवागमन बाधित





अखिलेश्वर तिवारी

बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर भारत नेपाल सीमा दे सटा हुआ है और नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण पहाड़ों से निकल रहे दर्जनों नालों द्वारा पानी जिले के तराई क्षेत्र से होता हुआ आगे बढ़ता है ।
पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण पहाड़ी नालों में इस बरसात मे दूसरी बार बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है । कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं और कई सड़कों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है । पहाड़ी नालों में आया उफान के कारण गौरा चौराहा से तुलसीपुर जाने वाले मार्ग पर दतरंगवा तथा भुसैलवा डिप के ऊपर पानी भर गया है और पानी का बहाव इतना तेज है कि आवागमन प्रभावित हो रहा है । इसी प्रकार ललिया महाराजगंज तराई क्षेत्र क्षेत्र की कई सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है । जिला प्रशासन बाढ़ उत्पन्न होने वाले किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार होने का दावा कर रहा है परंतु पहाड़ी नालों की बाढ़ से प्रभावित गांव में फिलहाल अभी कोई राहत कार्य नहीं शुरू किए गए हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे