Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव



सुनील उपाध्याय
बस्ती : दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर निवासी सालिक राम (30) की लाश गांव के  बाग में अमरूद के पेड़ से लटकती मिली। उसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे।
ग्रामीणों की नजर पड़ी और सूचना पर थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। खेती-किसानी करने वाला सालिक राम सोमवार की शाम को शौच करने घर से निकला था। करीब सात बजे पेड़ से लटकती उसकी लाश मिली पेड़ के पास में लोटा भी फेंका मिला। थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने हत्या की आशंका जताई। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे