सुनील उपाध्याय
बस्ती : परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज बनगवां में मासूम राहुल का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही निकला। एसओ परशुरामपुर रमेश ने बताया कि हत्यारोपी पिता राकेश उर्फ सोनू ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 12 जुलाई को घटना के दिन राहुल दोपहर में स्कूल से लौटा और एक दुकान पर बैठ कर गेम खेलने लगा।
मैंने कई बार बुलाया पर घर पर नहीं आया। फिर मैं गुस्से आकर उसे घर में पकड़ लाया और 2-3 थप्पड़ मारा। वह नीचे गिर गया। इसके बाद अपना दाहिना घुटना उसके सीने पर रख कर दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना पर पर्दा डालने के लिए उसे छत पर ले जाकर गले में लुंगी बांधकर ऊपर पाइप से लटका दिया था। फिर ग्रामीणों को बताया कि राहुल ने फांसी लगा ली है।
डीएम के आदेश से कब्र से निकला था शव
डीएम के आदेश पर राहुल के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में सीने की हड्डी टूटी मिली, जिसकी वजह से उसका फेफड़ा पंचर हो गया था। राहुल के नाना गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के गौरी मंगलपुर निवासी बाल गोविन्द की तहरीर पर पिता राकेश उर्फ सोनू व सौतेली मां रम्भा देवी उर्फ अर्चना के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 201 के तहत केस दर्ज कर किया गया है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ