Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किसान दिवस में भाकियू ने उठाये मुद्दे, किया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग

सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बुधवार को किसान दिवस में भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी और अन्य पदाधिकारियों ने किसान समस्याओं से सम्बंधित 8 सूत्रीय मांग पत्र जिला विकास अधिकारी को सौंपा। 
भाकियू पदाधिकारियों ने गन्ना मूल्य भुगतान व्याज समेत कराने, बैंको द्वारा डाक्यूमेन्टेशन, इन्सपेक्शन, प्रासेसिंग, नवीनीकरण, वकील के फीस चार्ज आदि के नाम पर शासनादेश के विरूद्ध खातों से बिना अनुमति के कटौती किये जाने, विक्रमजोत विकास खण्ड में घाघरा नदी की कटान रोकने, वाल्टरगंज चीनी मिल को नये सत्र में चलाये जाने, बैंको में ऋण की कमीशनखोरी रोकने, सरकारी टयूवेल चलाये जाने आदि समस्याओं के निस्तारण की मांग किया। 
भाकियू जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि एक तरफ तो सरकार किसानों की आय दो गुनी करने की बात की जाती है किन्तु स्थिति ये है कि किसान दिवस में जिम्मेदार अधिकारी नहीं आते। स्वंय जिलाधिकारी भी किसान दिवस से अनुपस्थित रहे। ऐसे में किसान दिवस छलावा मात्र होकर रह गया है। चेतावनी दिया कि यदि प्रशासनिक अधिकारी न सुधरे तो 20 जुलाई को मालवीय रोड पर स्थित समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवान चन्द चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन की उपस्थिति में संघर्ष की रणनीति तंय की जायेगी। 
भाकियू के जयराम चौधरी, बंधू चौधरी, रामशंकर मौर्या,  सत्यराम चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, गनीराम, देवी प्रसाद, रामचन्द्र सिंह, रामअछैवर आदि किसान दिवस में शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे