सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । आज दिनांक 18 जुलाई को विकास भवन से प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना को आमजन को जागरूक बनाने उद्देश्य से जनपद में सीएससी केंद्र संचालको के द्वारा बाइक रैली निकाली गयी | रैली को जिला विकास अधिकारी नीरज श्रीवास्तव जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड तथा रिलायंस जनरल इन्शुरन्स जो की फसल बीमा में जनपद में कार्यदायी संस्था है जो कि कृषि विभाग की देखरेख में सीएससी के माध्यम से गाँव -गांव में फसल बीमा सीएससी केन्द्रो के द्वारा की जाती है |
रैली विकास भवन से शुरू होकर कप्तानगंज ब्लॉक से होते हुए दुबौलिया के विभिन्न गाँव से होकर किसानो को फसल बीमा के फायदे के बारे में जानकारी दी गयी | किसानो को बताया गया कि अधिसूचित क्षेत्रो में प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितिओ के कारण फसल की बुवाई न कर पाने की स्थिति में फसल बीमा का लाभ लेकर बिना डर के बुवाई की जा सकती है | फसल बीमा में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसान अपने गाँव में संचालित नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर बीमा करवा सकते है | इस रैली के माध्यम से किसानों को समझाया गया कि फसल का बीमा कराने पर क्या लाभ प्राप्त होते हैं इस प्रकार फसल का नुकसान होने पर कितना लाभ होगा और खरीफ फसल की बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2018 है। कुछ समय पहले कृषि विभाग में जिला कृषि अधिकारी द्वारा ली गई बैठक में निर्णय लिया गया था कि जिले के प्रत्येक तहसील में सीएससी केंद्र संचालकों संचालकों द्वारा बीमा किया जाएगा तथा किसानों को बताया गया कि फसल बीमा के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्रों पर संपर्क करें ।
इस कार्य में सीएससी जिला प्रबंधक महबूब आलम एवं महेंद्र कुमार , जिला समन्वयक सर्वेश चौबे , डीप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर बलराम वर्मा , जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव , सहायक निबंधक सहकारिता आशीष , अग्रणी बैंक प्रबंधक अविनाश चंद्रा , रिलायंस जनरल इन्शुरन्स जिला मैनेजर नन्द किशोर , सीएससी ब्लॉक कोर्डिनेटर - राजकिशोर तिवारी , मनोज कुमार , मोहम्मद वहीद , नसीब अली , केंद्र संचालक जॉन पांडेय , अम्बर श्रीवास्तव, आज़म खान , हिमांशु , सईद अहमद , बाबू राम , राम गोपाल, बृजलाल, महेंद्र पांडेय, एवं 120 से अधिक केंद्र संचालक उपस्थित रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ