Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हुजूर कब पूरा होगा जानलेवा पुलिया का निर्माण ?


डॉ ओपी भारती 

गोंडा : लोक निर्माण विभाग द्वारा वजीरगंज क्षेत्र के परसापुर महड़ौर के बिड़िया नाला पर बीते तीन वर्षों से बन रही जानलेवा पुलिया का निर्माण अभी तक पूरा नही हो सका है। इस पुलिया से चोट खाये दर्जनों लोगों सहित एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। एप्रोच मार्ग के निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया है।  
   वर्ष 2015 से निर्मित हो रही इस पुलिया का निर्माण तीन वर्ष हो जाने के बावजूद भी अभी तक पूरा नही हो सका इन वर्षों में केवल पुलिया की दीवार ही बन सकी है। बीच में स्थित पुरानी सड़क भी दोनों तरफ से बह चुकी है। जो बची भी है वो फिसलन भरी है। जिस पर से गिर करके दर्जनों लोग चोटिल भी हो चुके है। गांव के ही बिहारी (35) बीती 9 मार्च को इसमे गिर गया था व जिसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी व उपचार के दौरान 12 मार्च को जिला चिकित्सालय में मृत्यु हो गयी थी। लोक निर्माण विभाग की इस उदासीनता को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्ति किया है। प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य वासुदेव के नेतृत्व में गीता , विनदू ,शीला,शकीना,इदरीश, राजकुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस सम्बन्ध में अवर अभियंता आशुतोष मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार बदल कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जायेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे