Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जन जागरूकता से ही स्वच्छता के संकल्प साकार होंगे:चौधरी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । जन जागरूकता से ही स्वच्छता के संकल्प साकार होंगे, इसके लिये सबको मिलकर अपनी भूमिका निभानी होगी। यह विचार सदर विधायक दयाराम चौधरी ने मंगलवार को श्री कृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में स्वच्छता पखवारा का समापन करते हुये व्यक्त किया। उन्होने विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक योगदान करने वाली प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र, शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये संस्थान अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने बताया कि 15 जुलाई से 31 जुलाई तक सेन्ट्रल एकेडमी, अमोढा, बेलाडी, सुपेलवा, महसो आदि स्थानों पर स्वच्छता पखवारे के तहत लोगों को जागरूक किया गया। कहा कि धीरे-  धीरे स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढी है। निश्चित रूप से इसके बेहतर परिणाम सामने आयेंगे। 


कार्यक्रम को प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल, संस्थान के निदेशक अजय कुमार उपाध्याय आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सिलाई, कटाई, पेन्टिंग और कढाई के क्षेत्र में सन्तोषी त्रिपाठी, संध्या गुप्ता, सुधा विश्वकर्मा, मधु शर्मा, आराधना पाण्डेय, संगीता यादव, बबिता सिंह, पूजा गौतम, मोनी देवी, सावित्री, ज्योति निषाद, दुर्गेश्वरी, अंजनी पाण्डेय, सुजिता गुप्ता, सावित्री, नीलम, रेखा आदि को सदर विधायक दयाराम चौधरी ने पुरस्कृत किया। रामानन्द नन्हें, अभय उपाध्याय, अवनीश शुक्ल, सुनील शर्मा,अरूण मिश्रा, रेनू श्रीवास्तव, बालमुकुन्द मिश्र, अखण्ड पाल, राजकुमार शुक्ल, सुभाष चन्द्र शुक्ल आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे