Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कीचड़ व जल भराव से ग्रामीणों को हो रही परेशानी


मोजीम खान 
सिंहपुर, अमेठी- तहसील तिलोई  क्षेत्र के ब्लॉक सिंहपुर की ग्राम पंचायत शेखनगाँव  के अंदर मुख्य मार्ग पर कीचड़ व जल भराव होने के चलते ग्रामीणों के साथ ही साथ श्री राम दुलारे त्रिपाठी शिक्षा निकेतन में पढ़ने वाले सैकड़ों  विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस मार्ग पर नाली न होने से बरसात का गंदा पानी चकरोट पर ही भरा रहता है। जिससे पूरे मोहल्ले के घरों की नालियों का पानी सड़क पर ही भरा रहता है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना झेलनी पड़ती है। गाँव से चौराहे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग होने से लोगों आना जाना लगा रहता है। इस मार्ग पर कीचड़ और जल भराव होने से अक्सर स्कूली बच्चे चोटिल हो रहे है। बेचू के घर से चौराहे तक पूरा मार्ग कीचड़ से लबालब है। इतना ही नहीं वही  बड़े वाले चौक से प्राथमिक विद्यालय तक सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है इस मार्ग से जामा मस्जिद को नमाज अदा करने के लिये नमाजी आते है। इस मार्ग से निकलने के लिये लोगों को सोचना पड़ता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे