Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चार युवकों को दबोचा


गोंडा:मसकनवा पुलिस ने कल रात चोरी की योजना बनाते समय चार युवकों को दो तमंचा, 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।










चौकी प्रभारी मसकनवा जितेंद्र यादव ने बताया की सोमवार की रात एसआई सुनील गौङ व हमराहियों के रात्रि गश्त के दौरान सोहिला गांव मंदिर के सामने छप्पर मे चार युवक संदिग्ध रूप से बैठकर चोरी की योजना बना रहे थे।गश्त पुलिस को देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया जिन्हे  मौके पर धर दबोचा गया।चौकी प्रभारी ने बताया की पकङे गये युवकों की पहचान अंग्रेज चौधरी निवासी नरैचा,धीरेन्द्र चौहान भवाजितपुर,रामनरेश वर्मा असनहरा,संदीप वर्मा निवासी केशवनगर ग्रंट के रूप मे हुयी।युवकों के पास दो तमंचा, चार जीवित कारतूस व दो चाकू बरामद किया गया।उन्होंने बताया की पकड़े गये युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे