शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। ब्रह्मदेव समाज के मंगरौरा ब्लाक इकाई का गठन किया । गया इसमें संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष पं0 सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने कहा बिना किसी का विरोध व तिरस्कार किए हुए आपसी दुराव को समाप्त करना ही ब्रह्मदेव समाज का एजेंडा है ।
बीते 25 जुलाई से चल रहे पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की । इस मौके पर ब्लॉक इकाई का गठन करते हुए पं0 इन्द्रबलि शुक्ल " मुन्ना " को अध्यक्ष रामविशाल पाठक को ब्लॉक इकाई का महामंत्री हरकेश मिश्र को संगठन मंत्री जबकि पंडित जनार्दन प्रसाद शुक्ला को ब्लॉक का संरक्षक मनोनीत किया गया ।
साथ ही परशुराम तिवारी व राहुल शुक्ला को क्रमशः न्याय पंचायत औरंगाबाद व कोहडौर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया इसी क्रम में सिद्धांत तिवारी को युवजन ब्लाॅक अध्यक्ष वह दुर्गेश पाण्डेय को युवजन ब्लाॅक महामंत्री चुना गया बैठक का संचालन प्रवक्ता जयप्रकाश मिश्र ने किया इस अवसर पर रमेश शुक्ला अमन शुक्ला अनुभव शुक्ला दीपक पाण्डेय बजरंगी प्रसाद शुक्ला विपिन शुक्ला मनीष शुक्ला भाष्कर शुक्ला आकाश शुक्ला भास्कर शुक्ला गौरव शुक्ला प्रमोद शुक्ला श्री नाथ दुबे रोहित कुमार पाण्डेय समेत कई लोग उपस्थित रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ