अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। उत्तर प्रदेश सरकार में आवास एवं शहरी नियोजन कौशल विकास तथा व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री सुरेश पासी से पीसी के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरुद्ध लोकसभा में बिल लाए जाने के सवाल पर उन्होंने सीधा कोई जवाब न देकर गोलमोल जवाब दिया ।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का कोई भी फैसला गलत नहीं होता फिर भी लोकहित से जुड़े फैसले के विषय में संसदीय समिति विचार करके उस में संशोधन कर सकती है और इसीलिए सदन में एससी-एसटी बिल लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलने का प्रयास किया जा रहा है ।
राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भगवान राम सभी के आस्था का विषय हैं इसलिए मंदिर के मामले में बिल लाने की कोई आवश्यकता नहीं है सुप्रीम कोर्ट का फैसला ही सर्वमान्य होगा । केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के मामले में दोहरी नीति अपनाने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया ।
पत्रकारों द्वारा उनसे सवाल किया गया था की राम मंदिर के निर्माण के मामले में केंद्र व राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने का हवाला दे रही है वही एससीएसटी एक्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के विरुद्ध केंद्र सरकार द्वारा बिल लाए जाने के सवाल पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ