अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। देश के सबसे पिछड़े जनपद बलरामपुर के विकास को अमलीजामा पहनाने के लिए विभिन्न विभागों के मंत्री तथा शासन स्तर के अधिकारी प्रयासरत हैं । प्रदेश सरकार में आवास एवं शहरी नियोजन कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा राज्यमंत्री सुरेश पासी ने जनपद मुख्यालय पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और संबंधित समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली । पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुरेश पासी ने कहा कि जनपद बलरामपुर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ।
जिले के सभी 9 विकासखंडों में आने वाले समय में व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र आईटीआई खोले जाने का प्रस्ताव है । कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं ।
प्रशिक्षण कागजों में संचालित हो रहे हैं इसके लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दिया गया है और जिस प्रशिक्षार्थी की उपस्थिति 80% से कम होगी उसे परीक्षा में भाग नहीं लेने दिया जाएगा । यही व्यवस्था आने वाले समय में सभी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी लागू किया जाएगा । जिले में आवास विकास परिषद द्वारा कालोनियों के निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनपद में आवास विकास कॉलोनी के लिए अधिग्रहित भूमि में थोड़ा-बहुत विवाद है जिसे पूर्ववर्ती सरकारों में पहल ना किए जाने के कारण अभी तक हल नही किया जा सका है ।
उसे विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निपटारा आपसी सहमति के आधार पर करने का निर्देश दिया गया है । जिले में संचालित हो रहे तीन आईटीआई विद्यालयों मैं महज कालम पूर्ति किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है ।
अब तक जो विद्यालय निर्माण कराए गए सुदूरवर्ती क्षेत्रों में हैं । पचपेड़वा के बिशुनपुर विश्राम में बनाएंगे आईटीआई सुविधाओं के अभाव में दयनीय स्थिति से गुजर रहा है । आईटीआई में प्रशिक्षार्थियों की कमी तो नहीं है लेकिन मौके पर विद्यालय में छात्रों की संख्या नगण्य के बराबर रहती है । जिसका कारण सुविधाओं की कमी बताया जा रहा है । इस सवाल के जवाब में श्री पासी ने कहा कि जो भी सुविधाओं का अभाव होगा उसे तत्काल पूरा कराया जाएगा ।
उन्होंने वार्ता के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए उसका लाभ आम जनता को मिले इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों से पहल करने की अपील की साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए । कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बृजेंद्र तिवारी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ