सुनील उपाध्याय
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपेश्वर त्रिपाठी को किसान मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। मालवीय रोड स्थित भाजपा नगर मंत्री रमेश गुप्ता के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि किसानों की आय दो गुनी करने, उन्हें बेहतर अवसर, संसाधन दिलाने की दिशा में पार्टी गंभीर है।
कहा कि पूर्वान्चल में गन्ना मूल्य भुगतान कराने के साथ ही किसानों की जो भी समस्यायें हैं उनका प्रयास होगा कि उनका उचित समाधान कराने की दिशा में प्रभावी प्रयास हो। किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में किसानों से सीधा संवाद, और समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी।
गोपेश्वर त्रिपाठी को किसान मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर सभासद दिनेश कुमार गुप्ता, अनिल पाण्डेय, देवपूजन, दिनेश, राजेश, दीपक, अखिलेश पासवान, रामकुमार यादव आदि ने उनका स्वागत किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ