शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । कुंडा कोतवाली इलाके के लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर गयासपुर बाईपास के पास शनिवार सुबह खून से लथपथ लाश देख इलाके में सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची कुंडा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर से बाईपास किनारे शनिवार सुबह अज्ञात 30 वर्षीय पुरुष का सब लोगों ने देखा जिसके चेहरे व सिर पर चाकू के घाव को देखते हुए लोग हत्या कर शव फेके जाने की अशंका जताते हुए चर्चा कर रहे थे । फिलहाल पहचान के लिए कुण्डा पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ