अमेठी : पीपरपुर थाने का है जहां पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा अवैध शराब के विक्रय एवं निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पीपरपुर मय हमराही फोर्स के साथ संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रहे थे रामगंज के नहर पुल पर तभी मुखबिर जरिये सूचना मिली कि बाबूगंज व ज्ञानीपुर में देशी शराब के ठेकेदार राजकुमार सिंह व उनके लड़के सोमेंद्र व सत्येन्द्र के साथ मिलकर घर के पीछे बनी सरिया में गैर प्रान्त की शराब मंगाकर यूरिया मिलाकर अपमिश्रण कर नकली शराब बना रहे हैं |
इस सूचना पर पुलिस मुखबिर के साथ बताये हुए स्थान पर पहुची | छिपकर देखा गया तो रामकुमार अपने घर के पीछे सरिया में कुछ लोगों के साथ बिजली की रोशनी में गत्तों से शराब निकाल कर खालीकर दूसरे डिब्बे का तरल पदार्थ मिला रहे थे तथा शीशी में रैपर लगा रहे थे |
यह देख पुलिस ने चारों तरफ से घेरा डालकर छापा मारा और दो व्यक्तियों को पकड़ लिया व 01 व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पकडे गए व्यक्तियों से नाम पूछने पर एक ने अपना नाम रामकुमार सिंह बताया व दुसरे ने अपना नाम सोमेन्द्र सिह बताया है
वीडियो
वही अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये बहुत बड़े अपराधी हैं इनके ऊपर302व 307जैसी धाराएं पहले से ही लगी है। ये बहुत ही शातिर तरीके से काम करते थे । जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा मिली जिसके बाद पुलिस ने छापा मार कर दो लोगो को गिरफ्तार किया है इनको सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। साथ में इनके और साथियों की तलाश की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ