गोंडा:-छेड़खानी की शिकार हुई नाबालिक लड़की ने एक सप्ताह बाद परिवारीजनो से उसके साथ हुए घटना की आपबीती बयां की।नाबालिक लडकी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है।जहां बगल गाव के ही एक लड़के ने एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर चार तारीख को भगा ले गया था।आरोपी ने लड़की के साथ अभद्रता छेड़खानी की।जिसके पश्चात आरोपी ने छह घंटे बाद घर के निकट छोड़ दिया।तथा आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि परीवारीजनो से छेड़खानी की बात बताई तो जान से मार दूंगा।
जब घर वालों को इस मामले की भनक लगी तो नाबालिक लड़की ने धमकी का हवाला देकर आपबीती सुनाई।प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि नाबालिक लड़की के भाई की तहरीर पर रवि नाथ उर्फ राम सागर वर्मा के खिलाफ 354,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ