अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर, सुलतानपुर. कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर फरार चल रहे वांछितों की तलाश में अभियान चला कर चार वारंटियों को धर दबोचा। पुलिस के चलाए गए अभियान में क्षेत्र के अपाराधियों में हड़कम्प मच गया।
कोतवाल देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वारंटियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी किया। जिसमें अलग-अलग स्थानों से चार फरार वांछितों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंंने बताया कि पुलिस की कार्यवाई में जयसिंहपुर कोतवाली के जयसिंहपुर खुर्द निवासी अखिलेश यादव पुत्र शेर बहादुर को गिरफ्तार किया। इसके विरुद्ध 376/342/506 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज है। वहीं गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बहाउछिनपुर निवासी रोहित सिंह पुत्र अवधेश सिंह स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इसके विरुद्ध मुअस 261/18 धारा 8/21 एनडीपीएस में दर्ज है।
पुलिस ने जयसिंहपुर कोतवाली के सदरपुर निवासी मिताऊ हरिजन उर्फ राधेश्याम पुत्र गंगाराम को धारा 379/411 आईपीसी के तहत पकड़ा है। और जयसिंहपुर के अमिलिया सिकरा निवासी मिश्रीलाल पुत्र रामकृपाल को 439/14, 417/10, धारा 451/380 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ