Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में डाबर कंपनी के नाम पर जाली उत्पादन करने वाले कारखाने का हुआ भंडाफोड़


राम नगरी अयोध्या में डाबर कंपनी के नकली सामान बनाने की अवैध कारोबार करने वाले 5 लाख के सामग्री के साथ एक महिला गिरफ्तार



वासुदेव यादव










अयोध्या फ़ैजाबाद : विश्व प्रसिद्ध राम नगरी अयोध्या में नकली सामानों के कारोबार करते हुये एक महिला को पुलिस छापामारी के दौरान गिरफ्तार किया. जिसके पास बड़ी मात्रा में डाबर ब्राण्ड कंपनी के सामानों की डूबलीकेट सामग्री भी मिला तथा इस कारोबार से जुड़े कई अन्य लोगो के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। जिसकी गिरफ़्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है।

डाबर कंपनी का वैध कारखाना
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में जगलर महिला आशा साहू पति स्वर्गीय उमाशंकर साहू के आवास पर पुलिस ने छापामारी के बाद 5 लाख के नकली सामान बनाने के सामग्री के साथ पड़ी गई. 
   यह महिला डाबर कंपनी के गुलाब जल, डाबर आवंला. निहाल शांति आवंला की नकली तेल बना रही थी तथा इस सामानों को फैजाबाद बाद बनारस सहित कई जिलो में इस की सप्लाई किया जा रहा था। जिसकी सूचना डाबर कंपनी के लोगो को लगने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से भारी मात्रा में नकली तेल. नकली रैपर.व शीशी बराम किया गया.जिसके बाद पुलिस इस अवैध कारोबार को लेकर हरकत में और इस कारोबार से जुड़े कई अन्य लोगो की गिरफ़्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है।

डाबर कंपनी हस्तक्षेप के बाद पकडा गया कारोबारी
डाबर कंपनी मुंबई से अयोध्या पहुचे शीतल कुमार झा ने बताया कि पिछले कई महीनो से इन सामानों की बिक्री कम हो गई थी बनारस में कंपनी के लोगो के माध्यम से पता चला कि पिछले कई महीनो से अयोध्या के एक व्यक्ति गुलाब जल व अन्य तेल को पहुँचाता है जिसके बाद अयोध्या में जाँच पड़ताल करने के बाद आशा साहू महिला के घर में कुछ महिलाओ के द्वारा नकली तेल को भर कर डाबर कंपनी का स्टीकर शीशियो पर चिपकाया जा रहा था जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना इस कारोबार को लेकर दिया जिसके बाद इन सामग्रियों की बारामदगी किया गया



नकली सामानों को बनाने वाले कारोबारी भेजे जायेंगे जेल

यहां अयोध्या सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि कजियाना क्षेत्र में फर्जी व नकली डाबर कंपनी के नाम से नकली सामानों को बनाने का कार्य बहुत दिनों से किया जा रहा था ।जिसको कई जिलो में ले जा कर बेचा जाता रहा है । डाबर कंपनी के आपति पर महिला के आवास पर छापामारी किया गया तो कई अवैध सामान मिला। जिसके तहत कार्य कर रही एक शातिर महिला आशा साहू को गिरफ्तार कर लिया गया । जिसके कार्यवाही कर जेल भेजा जायेगा और इस कारोबार से जुड़े अन्य फ्राड लोगो की भी तलाश किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे