अलीम खान/शिवकेश शुक्ला
अमेठी. जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर फटने से मां- बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बुरी तरह घायल पति का ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार सेमरा गांव निवासी दिनेश कश्यप की पत्नी पूजा कश्यप 25 खाना बना रही थी कि एकाएक गैस सिलेंडर के लीकेज से आग लग गई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। और मां बेटे आग की लपटों के आगोश में चले गए। शोरगुल व धुआ उठता देखकर ग्रामीण जब तक पहुंचते तब तक आग चारों तरफ फैल चुकी थी।
ग्रामीण आग मे झुलसे मां-बेटे को एम्बुलेंस से भेटुआ पीएचसी ले गये जहां दोनो की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा दिया। रास्ते में पूजा कश्यप की मौत हो गयी और ट्रामा सेंन्टर में इलाज के दौरान 5 वर्षीय पुत्र राजवंश की मौत हो गयी।
वहीं पति दिनेश कश्यप पुत्र राजचन्द्र का इलाज चल रहा है। घटना के बाद से परिजनो मे कोहराम मचा है। हादसे की खबर सुनते ही अमेठी उपजिलाधिकारी ने परिजनो से मिलकर सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ