अमरजीत सिंह
फैजाबाद:भगवान राम की नगरी अयोध्या से हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते मित्र मंच के बैनर तले हिन्दुस्तान का अभिन्य अंग कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए चार दर्जन नौंजवानों के जत्थे को अयोध्या के साधुओं ने राम की नगरी से किया रवाना
रविवार को दोपहर लगभग एक बजे मित्र मंच व मोदी मिशन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय प्रभारी मित्र मंच शरद पाठक बाबा व मित्र मंच प्रदेश प्रभारी/राम मंदिर निर्माण आन्दोलन का जनजागरण अभियान चलाने वाले मुस्लिम नेता बब्लू खान के नेतृत्व में खालिद अहमद,मोहम्मद मेहदी,कमर अब्बास,राशिद अली,जाहिद बाबा,नौशा,समीम,प्रिंस सिंह,अमर जीत सिंह,आकाश सहित चार दर्जन नौंजवानों के साथ 15 अगस्त को काश्मीर में स्थित लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए अयोध्या से हिन्दू मुस्लिम को साथ लेकर निकल पड़े।
यात्रियों को अयोध्या के साधुओं ने "देश बचाओ मोदी लाओ"आपस न बटो के नारे के साथ अखंड भारत यात्रा की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।भेलसर प्रतिनिधि के मुताबिक रुदौली तहसील गेट पर अखंड भारत यात्रा का गर्म जोशी से रुदौली के दर्जनों युवाओं ने स्वागत किया स्वागत में कमलेश कौशल, हिमांशु कौशल, सुमित, बादशाह हुसैन,दीपक,राजा सहित लोग मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ