Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पर्यावरण को स्वच्छता की ओर ले जाने के लिए घर सुलतानपुर फाउंडेशन ने फिर किया वृक्षारोपण


खुर्शीद खान 








सुलतानपुर: समाज सेवा व सामाजिक समरसता की भावना से काम करने वाली अग्रणी संस्था घर सुल्तानपुर फाउंडेशन ने प्रकृति के संवर्धन हेतु पंत स्टेडियम में वृक्षारोपण का कार्य किया जिसमें स्टेडियम की आवश्यकता के हिसाब से 51 अशोक के पेड़ लगाए गए, संस्था के सदस्यों के साथ क्रीड़ाधिकारी "शीला भट्टाचार्य"वृक्षारोपण के समय उपस्थित रही उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण को संवर्धित करने हेतु वृक्षारोपण अति आवश्यक हो गया है। जिस मात्रा में वृक्ष काटे जा रहे हैं चाहे वह घर के निर्माण के लिए हो या फिर सड़कों के चौड़ीकरण के लिए हो या फिर अन्य कारण हो वृक्ष काटे तो जा रहे हैं लेकिन लगाए कम जा रहे हैं ऐसे में घर सुल्तानपुर फाउंडेशन का यह प्रयास सराहनीय है और जो भी सहयोग मेरे माध्यम से होगा वह हम करते रहेंगे।









संस्था के सदस्य अनुराग गुप्ता ने बताया कि संस्था ने पूर्व में जिला कारागार, पुलिस लाइन, ऑफिसर कालोनी और देवहार ग्राम संस्कृत विद्यालय करौंदिया में भी वृक्षारोपण किया है इसके अलावा कई स्थान वृक्षारोपण के चिन्हित किये गए हैं जहाँ वृक्षारोपण किया जाना है।







संस्था लगातार लोगों से निवेदन करती आ रही है जन्मदिन , वैवाहिक दिवस और अन्य स्मृति दिवस पर कम से कम एक पेड़ लगाने की |15 अगस्त को घर सुलतानपुर फाउंडेशन द्वारा शहीदों के श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान का आयोजन किया जा रहा घर सुल्तानपुर फाउंडेशन ने सभी जनपदवासियों से निवेदन किया है रक्तदान शिविर में भागीदारी करने के लिए जो की जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा। 












इस मौके पर संस्था के शिवाकांत पांडेय , अनूप गुप्ता , अनुराग गुप्ता , नीरज कसौधन , हिमांशु , पंकज तिवारी , मगनदीप सिंह , सूरज जायसवाल , विवेक जायसवाल , सौरभ अग्रवाल , असद खान आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे