अमरजीत सिंह
फैजाबाद।अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर अनशन पर बैठे तपस्वी छावनी के महंत स्वामी परमहंस को मनाने विश्व हिन्दू परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय सहित भाजपा सांसद लल्लू सिंह अनशन स्थल पर पहुंचें जहाँ पर अनशन पर बैठे संत का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रपति व भारत सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट में बीत गए आठ वर्ष तो देश में आक्रोश बढेगा ही
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संत का अनशन बहुत ही पवित्र कार्य है.देश व समाज को अयोध्या की इस तरपन को महसूस करना चाहिए. जब रात के समय यह सुबह आठ बजे अदालतें लग सकती हैं तो इतने संवेदनशील मामले को लेकर लटकाने का क्या औचित्य है आज अपील किए हुए 8 वर्ष बीत गए लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई तो देश में आक्रोश बढेगा ही इसलिए राष्ट्रपति व भारत सरकार को इस विषय पर गंभीरता लेना चाहिए और देश के महामहिम राष्ट्रपति ही सक्षम है कि सुप्रीम कोर्ट से निवेदन कर सकते हैं कि इस मामले की सुनवाई लगातार कर 2 महीने में समाप्त कर करें.
प्रधानमंत्री को अयोध्या में रामलला दर्शन के लिए आना जरुरी
इस मामले को जल्दी निपटाना विश्व शांति के लिए आवश्यक है न्याय में विलंब अच्छा नहीं माना जाता हैं. दुनिया के इतिहास पांच सौ वर्ष तक किसी समाज ने एक बिंदु के लिए लड़ाई लड़ी हो तो वह हैं राम जन्म स्थान को वापस प्राप्त करने की लड़ाई हैं. हमारे हिन्दू धर्म में बलिदान करने की पुरानी परम्परा हैं. अयोध्या में महंत स्वामी परमहंस ने अन्य को त्याग दिया है. देश के प्रधानमंत्री सबके हैं और सब से मिलना ही चाहिए आज संत की इच्छा है कि देश के प्रधानमंत्री एक बार रामलला के दर्शन करके वास्तविक स्थिति को देखें. तो इस पर एक बार जरुर ध्यान आकर्षित करना चाहिए. तथा बताया कि अयोध्या के संतों को पत्र लिख कर राष्ट्रपति से निवेदन करना चाहिए कि राष्ट्रपति अदालत से कहे अयोध्या मसले को जल्दी निपटाये। 1 अक्टूबर से आमरण अनशन चल रहा है जिसमें बड़े सरकार स्वामी परमहंस दास जी महाराज आमरण अनशन पर बैठे हैं और उस अनशन में शिवसेना प्रदेश उप प्रमुख श्री अभय द्विवेदी जी ने अपना समर्थन दिया और बोले कि हम आपके इस अनशन में आपका हर तरह से साथ देने के लिए तैयार हैं और श्री अभय जी ने उनको यह आश्वासन भी दिया कि अगर राम मंदिर निर्माण के लिए हमें अपनी जान की आहुति देनी पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे शिव सेना के जिला प्रमुख श्री संत राम पांडे जी पूर्व प्रत्याशी सदस्य जिला पंचायत राजेश शुक्ला जी जिला महासचिव नरेंद्र मिश्र जी मीडिया प्रभारी ऋषि श्रीवास्तव उर्फ रिंकू जी संजय शुक्ला जी रोहित सिंह जी अतुल मिश्रा जी जितेंद्र पांडे जी निर्मला मिश्रा जी रोहित मिश्रा उत्तर दुबे आदि सुबोध त्रिपाठी प्रमुख रूप से शामिल रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ