सुनील उपाध्याय
बस्ती । मानदेय वृद्धि सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने बुधवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरने का समापन किया। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुये आंगनवाडी कार्यकत्रियों ने मांग किया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे।
तीन दिवसीय धरने का समापन करते हुये फूलमती चौधरी ने कहा कि यदि सरकार ने मांगे न मानी तो 1 नवम्बर से अनिश्चिकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू किया जायेगा। धरने को सम्बोधित करते हुये आशा देवी, जोड़ावती सिंह, चन्द्रकला, सुनीता देवी, बिन्दूमती, चन्द्रावती आदि ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में सन्तोषजनक वृद्धि होगी किन्तु केन्द्र सरकार ने केवल 1500 रूपये वृद्धि की घोषणा किया और उत्तर प्रदेश सरकार चुप्पी साधे हुये है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
धरने में सोमवती यादव, आरती चौधरी, नीरा देवी, नन्दनी देवी, पूनम देवी, अनारी, शकुन्तला, इन्द्रकला, शशिरानी चौधरी, शुभम देवी, सुनरा देवी, चन्द्रमती, कमलावती, सीता देवी, लक्ष्मीना, पुष्पलता श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी, सुशीला देवी, गीता देवी, बिन्दू देबी, प्रभावती देवी, मीना देवी, दुर्गावती देवी, माया, ममता, सुधा देवी, सूर्यमती, श्यामपरी, शुभ्रा चौधरी, रेनू देवी, मालती देवी, चन्द्रकला देवी, प्रेमलता श्रीवास्तव, रीता शर्मा, आशा वर्मा, सरोज देवी, श्याम शीला, अजमेरून्निशां, सिरजावती, शान्तीदेवी, राजधारी देवी के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां शामिल रहीं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ