Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भीषण सड़क हादसे मे मोटरसाईकिल सवार की हुई मौत एक घायल












रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के रानीपुर(दुर्जनपुर)मोड़ पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक घायल हो गया।घायल व्यक्ति को सीएचसी तरबगंज में भर्ती कराया गया है।मौके पर पहुँची तरबगंज पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।



घटना तरबगंज थानाक्षेत्र के रानीपुर(दुर्जनपुर)मोड़ पर हुई।मोटरसाईकिल सवार दुर्जनपुर के तरफ से आरहे थे और ट्रक सं यूपी21बीएन9606तरबगंज की तरफ से आरहा था की अचानक रानीपुर मोड पर मोटरसाईकिल सवार ट्रक के नीचे आगया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।और एक व्यक्ति मामुली रूप से घायल हो गया है।मौके पर पहूँचे  क्षेत्राधिकारी तरबगंज महावीर सिंह ने लाश को थाने पर लाकर पहचान करवाई व पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम में भेजने की कार्यवाही करवाई।मृतक की पहचान मो.अब्दुल खत्ताब उर्फ सलमान30 पुत्र मो.उसमान निवासी ग्राम बकियापुर थाना तरबगंज के रूप में हुई।



अगर सलमान के सिर पर हेलमेट होती तो जान बच सकती थी।

क्षेत्राधिकारी तरबगंज महावीर सिंह ने बताया की ट्रक को कब्जे मे लेकर थाने पर खड़ा करवा दिया गया है।और ट्रक ड्राईबर फरार हो गया है।लाश को पोस्टमार्टम मे भेजा जारहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे