सुनील उपाध्याय
बस्ती। सपा का कार्यकर्ताओं द्वारा कप्तानगंज विधानसभा छेत्र देई डीहा में बूथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया ।
सम्मेलन में कप्तानगंज विधानसभा छेत्र के भारी संख्या में बूथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी है । वहीं पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने विवेक तिवारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सिदार्थ और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बृज किशोर सिंह डिम्पल ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2019 के चुनाव के लिए जी जान से जुट जाने का आहवान करते हुए पार्टी को जिताने की अपील की । इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बस्ती सदर महेंद्र नाथ यादव ,पूर्व महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह ,सपा जिला अध्यक्ष राज कपूर यादव , बस्ती सदर ब्लाक प्रमुख प्रा0 आदित्य यादव, अयाज़ अहमद, मो, स्वाले, सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ