Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज में गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज










शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के हण्डौर के पूरे भोलानाथ गांव के भारत वर्मा की बीती सोमवार को हुई सडक दुर्घटना मे मौत को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक के भाई ननकऊ वर्मा की ओर से दी गई तहरीर मे कहा गया है कि सोमवार की शाम उसका भाई सगरा सुंदरपुर बाजार से घर लौट रहा था तभी एक बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। इलाज के दौरान जिला अस्पताल मे बुधवार को उसकी मौत हो गई। इसी क्रम मे स्थानीय नगर निवासी मिथिलेश कुमार जायसवाल की तहरीर पर बीती उन्तींस सितम्बर को तहसील के समीप मुन्नू जायसवाल की सड़क दुर्घटना मे हुई मौत को लेकर बुलेट चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा मंगलवार की देर रात दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मनोरोगी मुन्नू की इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह इलाहाबाद मेडिकल कालेज मे मौत हो गई थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे