शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर पेट्रोल पम्प के समीप बुधवार को बदमाशो ने तमंचे की नोंक पर तीन लाख रूपये से अधिक की लूट की वारदात अंजाम दिया। लक्ष्मी आटोमोबाइल्स के मैनेजर जगदीश बहादुर सिंह दिन मे एक बजे जीप वाहन से ब्रीफकेस मे तीन लाख तिरसठ हजार की रकम लेकर सगरा संुदरपुर एसबीआई जमा करने निकले थे। तभी नेशनल हाईवे पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशो ने तमंचा सटाकर ब्रीफकेस छीन लिये। बदमाशो ने विरोध जताने पर आटोमोबाइल्स के मैनेजर को जानलेवा धमकी देकर चुप करा दिया।
घटना के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर कोतवाल अंगदराय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे किंतु बदमाशो का कोई अतापता नही चल सका। दिनदहाडे लूट की वारदात की खबर पाकर जिले के एसपी देवरंजन वर्मा व एएसपी शिवाजी शुक्ला भी घटनास्थल पर आ धमके। एसपी ने लूट की वारदात को लेकर कोतवाल को खरी खोटी सुनाते हुये शीघ्र घटना के खुलासे को लेकर अल्टीमेटम दिया। इधर दिनदहाडे नेशनल हाईवे पर लूट की वारदात से हाईवे से गुजरने वाले राहगीरो मे भी घंटो अफरातफरी मची नजर आयी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ