शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। बाल विकास परियोजना द्वारा सुपोषण मेले मे नौनिहालो का वजन लिया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं को सुपोषित रखने के लिये नियमित पौष्टिक आहार तथा स्वास्थ्यवर्धक उपाय के साथ रक्त की कमी न होने के रोकथाम को लेकर जागरूकता का भी आयोजन जनपद के लालगंज तहसील सीएचसी पर किया गया !यूनिसेफ की इलाहाबाद मण्डलीय समन्वयक सुधा सिंह ने आंगनबाडी कार्यकत्रियो को ग्रामीण महिलाओ के स्वस्थ्य एवं सुरक्षित जीवन के लिये सुपोषण अभियान के तहत कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर पारदर्शिता को लेकर जोर दिया गया। उन्होनें कहा कि नौनिहालों को सुपोषित रखने के लिये प्रत्येक गांव मे लोगो के बीच जागरूकता के विविध प्रयास गंभीरता से जारी रखे जाने चाहिए। मण्डलीय समन्वयक सुधा ने सुपोषण मेले मे नौनिहालो तथा माताओ की उत्साहवर्धक भागीदारी को लेकर आयोजको की सराहना भी की। कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ अनुपम मिश्रा ने परियोजना द्वारा कुपोषण के खिलाफ जागरूकता तथा सावधानियों को लेकर अभियान का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया गया। सीडीपीओ ने एएनएम तथा आंगनबाडी कार्यकत्रियो के समन्वय से सुपोषण कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाये जाने मे जनसहभागिता की अपील भी किया। इस मौके पर अधीक्षक डा. अरविंद गुप्ता अंजू उत्तम इन्द्रकली लालती आशा शुक्ला सावित्री मंजू ममता माधुरी रंजना प्रतिभा आदि रही। इसी क्रम मे असरही व अमावां एएनएम सेंटरो पर भी सुपोषण मेले का आयोजन किया गया। इसमे महिलाओ को सुपोषण को लेकर परामर्श भी दिया गया और पुष्टाहार से बने व्यंजनो व किशोरियो को स्वच्छता एवं गर्भवती महिलाओ के खानपान आदि की विशेषज्ञ समिति द्वारा जानकारियां दी गयी। मण्डलीय समन्वय सुधा व सीडीपीओ अनुपम ने असरही केंद्र पर कार्यकत्रियो द्वारा महिलाओं को पुष्टाहार के पौष्टिक आहारो के बनाये जाने की विधा को लेकर सराहनीय ठहराया। इस मौके पर रचना शिवकुमारी मीरा मिथिलेश व कुमुद आदि रही।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ