मोजीम खान
सिंहपुर, अमेठी- विकास खण्ड सिंहपुर के पन्हौना गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबन्धक से नाराज ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में बैंक का घेराव किया।
केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को ओ डी एफ घोषित करने की योजना में बैंक ऑफ बड़ौदा पन्हौना रोड़ा बनी हुई है। जिसके चलते ग्राम सभा पन्हौना को ओ डी एफ बाह्य शौच मुक्त नही बनाया जा सकता। क्यों कि इस मद से प्राप्त धन में बैंक मैनेजर की खाऊ कमाऊ नीति बीच में बाधक बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा पन्हौना में तैनात बैंक मैनेजर व कर्मियों की मनमानी के खिलाफ बुधवार को पन्हौना ग्राम पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में बैंक का घेराव किया और शौंचालय के पैसों को खाते में भेजने की मांग की। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ