Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देश को सिर्फ छद्म अम्बेडकरवाद से खतरा:राज परीक्षित सिंह













सुनील उपाध्याय 
बस्ती। भाजपा सरकार से युवा वर्ग निराश है। सरकार की दमनकारी नीतियों से समाज के हर वर्ग में अंसतोष  है, ऐसे में भारतीय सर्वोदय पार्टी सभी दलों के विकल्प के रूप में उभर रही है। यह विचार भारतीय सर्वोदय पार्टी के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राज परीक्षित सिंह ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए व्यक्त किया। 





पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा की छुट्टा पशुओं की समस्या से विकट संकट के रूप में सामने आ रही है। अन्नदाता किसान परेशान है। अपने हक की आवाज उठाने पर उसे गोलियां और लाठियां खानी पड़ रही हैं। विकल्पहीन राजनीति के सवाल पर कहा की ऐसी बात करने वाले निराश लोग हैं। देश के हर बच्चे में विकल्प है। एससीएसटी, आरक्षण के मुद्दे पर कहा की  देश को सिर्फ छद्म अम्बेडकरवाद से खतरा है। देश में राजनीतिज्ञों ने अपने लाभ के लिए देश को जाति, समुदाय, ऊंच-नीच में बांट दिया है। कहा की आरक्षण जाति या आर्थिक आधार पर नहीं होकर भौगोलिक आधार पर होना चाहिए। 





 फैजाबाद से सांसद प्रत्याशी के रूप में सामने आने के सवाल पर राज परीक्षित सिंह ने  कहा की फैजाबाद-अयोध्या अध्यात्म की नगरी है। संगठन को विस्तार देने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। जिससे आने वाले समय में समाज को सकारात्मक रूप से जोड़ा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे