सुनील उपाध्याय
बस्ती । देश, प्रदेश की जनता का भाजपा से मोह भंग होता जा रहा है। अपनी जायज मांगो को लेकर दिल्ली कूंच कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाने वाली भाजपा किसी की हितैषी नही है। यह विचार पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने व्यक्त किया। वे बुधवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के देईडीहा में उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के संयोजन में आयोजित बूथ स्तरीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार के मनमानी नीतियों से हर वर्ग त्रस्त है। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पूरी ताकत से जुट जाय जिससे आने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिले।
सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव ने कहा कि सपा की सरकार में विकास के सर्वाधिक कार्य हुये किन्तु आज भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान हाल है और कोई गरीबों, अल्पसंख्यकों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिये अपनी पूरी ताकत झोंक दें।
उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि जिस प्रकार का उत्साह कार्यकर्ताओं में है उससे तय है कि परिवर्तन अब दूर नहीं है। उन्होने जमीनी धरातल पर संगठन के मजबूती पर जोर दिया।
बूथ स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभाध्यक्ष सूरज यादव और संचालन समीर चौधरी ने किया। सम्मेलन को महेंद्र नाथ यादव, रामललित चौधरी, ब्रजकिशोर सिंह,डिम्पल , अरविंद सोनकर, अयाज अहमद , हामिद अली , देवेन्द्र श्रीवास्तव, राजाराम यादव ,सुमन सिंह, मो स्वाले, ब्रजेश मिश्रा आदि ने संबोधित करते हुये समाजवादी आन्दोलन को मजबूत करने पर जोर देते हुये भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
सम्मेलन में मो. सवाले ,झिंने लाल यादव, सुनील यादव, मीजान,चन्द्रभान यादव,राजेश यादव,बलिंद्र सिंह ,ओमप्रकाश सिंह,राकेश यादव,अजीत सिंह, अंकुर मिश्रा रहमान सिद्दीकी, गौरव सिंह ,राहुल सिंह ,रडविजय सिंह राहुल ,पूर्व चेयरमैन बभनान श्री प्रकाश गुप्ता, कपिलदेव यादव,राजेश यादव के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ