Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुर्गा पूजा व दशहरा से पूर्व तैयारी बैठक नगर पालिका में हुई आयोजित













अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय का नगर पालिका परिषद हमेशा से गंगा जमुनी सभ्यता का परिचय देता रहा है । उसी का नतीजा है कि जिला मुख्यालय पर कभी भी त्योहारों के दौरान कोई अशांति उत्पन्न नहीं हुई । नगर पालिका की परंपरा रही है कि वो त्योहारों से पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों तथा संबंधित आयोजक समितियों के पदाधिकारियों के बीच बैठक कर समस्याओं पर वृहद चर्चा की जाती है और चर्चा में दिए गए सुझावों पर नगर पालिका बाखूबी अमल करता है ।उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष किताबुननिशा के प्रतिनिधि शाबान अली आज नगर पालिका परिषद में दुर्गा पूजा एवं दशहरा लोहारों की तैयारी बैठक बुलाई थी । बैठक में जिला प्रशासन की ओर से सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ तथा पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर डॉ उपेंद्र नाथ राय ने शिरकत की ।






 दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के संस्थापक राजकुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद, झारखंडी मंदिर के पुजारी लाल जी गिरी, अग्रवाल सभा की ओर से बाबूलाल जी अग्रवाल ,व तारा चंद अग्रवाल, आर्य वीर दल के अशोक कुमार तिवारी सहित विभिन्न रामलीला कमेटियों तथा दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष महामंत्री व वर्तमान पदाधिकारी सम्मिलित हुए । बैठक में नगर पालिका परिषद के समस्त सभासद अथवा उनके प्रतिनिधि अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जयसवाल विद्युत विभाग के एसडीओ योगेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे जिन्होंने दिए गए सुझाव पर अमल करने का आश्वासन दिया । 










 बैठक के दौरान समितियों के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में अपने क्षेत्र की समस्याओं विशेषकर बिजली पानी सड़क व सुरक्षा की व्यवस्था कराए जाने की मांग उठाई । नंदलाल तिवारी ने भंडारखाना के पास चलाए जा रहे शराब भट्ठी की टाइमिंग निश्चित कराने तथा वहां पर अराजक तत्वों के जमावड़े पर कार्यवाही की मांग उठाई । राजकुमार श्रीवास्तव ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने विद्युत विभाग से विद्युत सप्लाई सांय काल 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक विद्युत सप्लाई अबाध रूप से उपलब्ध कराने तथा नगर पालिका प्रशासन से पूर्व में दी जा रही विभिन्न सुविधाओं को बरकरार रखते हुए और सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई ।जिसका जवाब देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने अवगत कराया की नगर पालिका प्रशासन द्वारा सभी दुर्गा पंडालों के आसपास की सफाई चूना छिड़काव नियमित रुप से कराई जाएगी । सभी मुख्य मार्गों की लाइटों को दुरुस्त कराया जाएगा । विसर्जन शोभायात्रा के मार्गों को भी गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा । पानी सप्लाई प्रातः 4:00 बजे से 10:00 बजे तक तथा दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक उपलब्ध कराई जाएगी । इसके अलावा चौराहों पर लाइट की व्यवस्था होगी । उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रकाश सड़क वफाई की कोई कमी नहीं रखी जाएगी । दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन शोभा यात्रा मार्ग पर लगभग एक दर्जन स्थानों पर पानी की व्यवस्था कराई जाएगी । विसर्जन स्थल राप्ती के सिसई घाट पर लाइट के लिए जनरेटर की व्यवस्था होगी । इसी प्रकार दशहरा के दिन विशेष व्यवस्थाएं कराई जाएंगी । परेड से लेकर रामलीला मैदान तक रोड लाइट के अलावा रास्ते में पड़ने वाले सभी लाइट के टावरों को जरनेटर से जोड़ा जाएगा । पूरे नवरात्र में मुख्य मार्गों पर पानी छिड़काव व चूना छिड़काव बिजलीपुर तक कराया जाएगा । एसडीएम सदर अरुण कुमार गौड़ ने सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया और उन्होंने कहा की पूजा के दौरान किसी को कोई परेशानी नहीं होगी परंतु उन्होंने यह भी आगाह किया की अराजक तत्वों को किसी भी दशा में बख्शा भी नहीं जाएगा । पुलिस प्रशासन की ओर से सीओ सिटी ओपी सिंह ने कहा कि बलरामपुर की गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखना हम सभी की जिम्मेदारी है । 









पुलिस के लोग भी आप ही में से एक व्यक्ति होता है । इसलिए हम सभी का दायित्व है किसी प्रकार का कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी को परेशानी हो रही हो । विशेषकर शोभा यात्रा के दौरान नशे में किसी भी व्यक्ति को अपनी यात्रा में सम्मिलित ना होने दें यह जिम्मेदारी कमेटियों की बनती है । उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की और आश्वासन दिया कि उनकी तरफ से किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी । उन्होंने यह भी कहा कि कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो उसके लिए तुरंत उन्हें सूचित करें । संबंधित थाने को सूचित करें या फिर 1090 टोल फ्री नंबर पर सूचित करें । समस्या का निदान तत्काल कराया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे