बेल्हा का बढ़ाया गौरव
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के मौके पर शिक्षा विभाग उ प्र शासन द्वारा लखनऊ के बीकेडी एकेडमी में प्रादेशिक वाद-विवाद/निबंध/पेंटिंग/क्विज प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। उक्त आयोजन में पहले जिले के स्कूल/कालेज के छात्र-छात्राओं का चयन किया गया जो छात्र चयनित हुए उन्हें मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना पड़ा और मंडल स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई जिले के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग लिए।
जनपद प्रतापगढ़ से संथ एंथोनी इंटर कालेज के छात्र अभिषेक अनुपम और छात्रा हर्षिता सिंह प्रतिभाग लिए। प्रादेशिक वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में प्रतिभाग करने वाली छात्रा हर्षिता सिंह को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ और विपक्ष में अभिषेक अनुपम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उक्त प्रतियोगिता में संथ एंथोनी इंटर कालेज प्रतापगढ़ ही ऐसा रहा कि उसके छात्र और छात्रा दोंनो का चयन हुआ। आज जब प्रदेश स्तर पर प्रादेशिक वाद-प्रतिवाद में पक्ष में छात्रा हर्षिता सिंह को दूसरा स्थान और विवाद में छात्र अभिषेक अनुपम को तीसरा स्थान प्राप्त होने पर संथ एंथोनी के प्राचार्य श्री संतोष एवरेस्ट ने सुबह एसेम्बली में दोंनो को सराहा और भविष्य में सफल होने का आशिर्वाद दिया। इन दोंनो छात्र-छात्रा को बीकेडी एकेडमी लखनऊ ले जाने वाले कालेज के शिक्षक ऋषिकेश शुक्ला का इनकी सफलता में बड़ा योगदान रहा। एसेम्बली में मौजूद सभी शिक्षकों ने अपने इन छात्र-छात्रा की सफलता को सराहा और एसेम्बली में मौजूद बच्चों से कहा कि ऐसे बच्चे अपने साथ अपने कालेज और अपने शिक्षक का नाम रोशन करते हैं।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ