शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! ऑल इंडिया रूलर्स बार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने जनपद इलाहाबाद के युवा अधिवक्ता जिन्होंने हमेशा अधिवक्ता हित के लिए संघर्ष किया एवं सामाजिक कार्यकर्मों में हिस्सा लेने वाले जुझारू, कर्मठ, ईमानदार, संघर्षशील अधिवक्ता विजय मिश्रा निवासी झूसी इलाहाबाद चैम्बर परसुराम हॉल ब्लॉक D-1 डिस्ट्रिक कोर्ट इलाहाबाद को राष्ट्रीय अध्यक्ष की संतुति पर प्रदेश अध्यक्ष मुक्तेश्वर नाथ ओझा उर्फ मुक्कू ओझा ने इलाहाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा ने कहा कि मुझे पूरे विश्वास है कि जनपद इलाहाबाद में विजय मिश्रा अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़ेंगे और संगठन मजबूत करने का काम करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ