Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानमंत्री के अयोध्या आने की मांग पर एक जुट हुए संत







अमरजीत सिंह 
फ़ैजाबाद :राम मंदिर निर्माण जल्द शुरू किये जाने की मांग को लेकर अयोध्या के साधू संतों अब एक जुट हो गए हैं जिसको लेकर आज अयोध्या के संतों की बैठक के दौरान सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई कर जल्द फैसला हो इसके पहले सभी संत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला का दर्शन करने की मांग पर एक जुट रहे. इस दौरान सभी संतों ने प्रधानमंत्री के नाम अयोध्या आने को लेकर एक पत्र भेजा. वहीँ इस बैठक में मौजूद राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उतराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कहा कि दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पर दबाव डालने के लिए भी मुलाकात करेंगे और राष्ट्रपति से सर्वोच्च न्यायालय पर लगातार सुनवाई करने को लेकर दबाव भी डाला जाएगा तथा कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर सारे कार्य प्रशस्त हो चुके हैं अब कोई अड़चन नहीं है हम चाहते हैं कि अक्टूबर माह से राम मंदिर का निर्माण शुरू हो. मोदी को अयोध्या की मांग सही हैं.
समय आने पर होगा बड़ा आन्दोलन
संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारत के भाग्य का फैसला है और भारत सरकार कोई सोच समझ कर ही फैसला करेगा हमें उम्मीद है कि जल्द ही मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा. देश के प्रधानमंत्री रामलला का दर्शन करने आए यह देश के लिए गौरव की बात है लेकिन भारत सरकार की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है संत चाहते हैं कि मंदिर का निर्माण हो और संत का अनशन बलिदान इसलिए है संत का अनशन मंदिर निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा लेकिन अभी सिर्फ अनशन ही नहीं और भी कुछ करना होगा तथा बताया कि 5 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले उच्च अधिकार समिति में इस संत के अनशन को लेकर भी चर्चा की जाएगी जिसके बाद भारत सरकार महामहिम राष्ट्रपति को भी इस बात से अवगत कराया जाएगा. बताया कि आज हम संत से निवेदन कर रहे हैं कि अब सिर्फ अनशन जरूरी नहीं समय आने पर और लड़ाई लड़ी जाएगी और ऐसी परिस्थिति होने पर संत आत्मा के लिए आगे होगा.








बैठक में पहुंचें अयोध्या के संत महंत
अयोध्या में संतों की इस बैठक में मणिराम दास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास, सनकादिक आश्रम के महंत व संत समिति के अध्यक्ष कन्हैया दास, गोलाघाट के महंत शिया किशोरी शरण, केशव कुटी के महंत रामदास दयाल, वेद मंदिर के महंत राम शंकर दास त्यागी, श्यामा सदन के महंत गोपालदास, खंडेश्वरी मंदिर के महंत राम प्रकाश दास त्यागी, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास, जानकी घाट बड़ा स्थान के उत्तराधिकारी नंद लाल दास, श्री किशोरी कुंज वासुदेव घाट के महंत प्रतिमा दासी, नागा रामलखन दास, रामलीला निवास के मोद नारायण दास के साथ अन्य कई स्थान के संत मौजूद रहें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे