अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय पर चल रहे रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन आज हो गया । समापन अवसर पर सेन्ट ज़ेवियर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य नितिन कुमार शर्मा एवं सीजेएम राहुल सिंह अतिथि के रूप में मौजूद थे । समापन समारोह में ताइक्वांडो संघ के उपा० आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बैज लगाकर एवं डॉक्टर अब्दुल क़य्यूम ने माला पहना कर अतिथियों का स्वागत किया । वहीं अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पदक वितरित किया एवं टीम चैम्पियनशिप ट्रॉफ़ी टीमों को प्रदान किया ।
ताइक्वांडो प्रशिक्षक जिया उल हसमत ने बताया कि विजय कैडेट्स के बालकवर्ग में बलरामपुर के विजय प्रकाश ने स्वर्ण पदक , श्रावस्ती के ज्ञान प्रकाश ने रजत पदक , मोहम्मद आकिब अंसारी बलरामपुर स्वर्ण पदक, आदित्य हितकारी रजत पदक , कुमार मंगलम बहराइच कांस्य पदक , श्रीराम यादव बलरामपुर स्वर्ण पदक , आदित्य कुमार नाथ बलरामपुर रजत पदक, आयुष श्रीवास्तव बलरामपुर कांस्य पदक , शशांक श्रीवास्तव बलरामपुर स्वर्ण पदक , श्वेत शुक्ला बलरामपुर सिलवर पदक , जैद आलम श्रावस्ती कांस्य पदक , प्रणय उपाध्याय को स्वर्ण पदक, अदवती मानस श्रावस्ती रजत पदक, शिवम तिवारी बलरामपुर स्वर्ण पदक, आदित्य प्रताप सिंह बहराइच रजत पदक , कृष्णपाल बलरामपुर स्वर्ण पदक, वीरेंद्र कुमार सिंह बलरामपुर रजत पदक, आदित्य श्रावस्ती स्वर्ण पदक, सौरभ बलराम को रजत पदक, शिवम् श्रीवास्तव बलरामपुर स्वर्ण पदक , अमित कश्यप बहराइच रजत पदक प्राप्त किया है ।
बालिका वर्ग मे सोनम आनंद बलरामपुर स्वर्ण पदक , सुहानी श्रीवास्तव बलरामपुर रजत पदक , शुरूती गौतम बलरामपुर स्वर्ण पदक , उपांशी श्रीवास्तव बलरामपुर रजत पदक , दिव्या कसौधन श्रावस्ती स्वर्ण पदक तथा जूनियर बालिका वर्ग में भूमि श्रीवास्तव बलरामपुर स्वर्ण पदक, सौम्या श्रीवास्तव बलरामपुर रजत पदक , दीपाली गुप्ता बहराइच स्वर्ण पदक ,कविता गौतम बहराइच रजत पदक , भाव्या मिश्रा बलरामपुर स्वर्ण पदक , दीक्षा कश्यप बलरामपुर को रजत पदक दिया गया है ।
सीनियर बालक वर्ग मे पवन कुमार बलरामपुर स्वर्ण पदक , उत्तम कश्यप बहराइच सिलवर , ज़िया-उल-हक़ श्रावस्ती कांस्य पदक, इमरान बेग श्रावस्ती स्वर्ण पदक , अभिषेक कुमार बहराइच रजत पदक , हिमांशु मोदनवाल बलरामपुर स्वर्ण पदक , सरताज अहमद सिद्दीक़ी बहराइच रजत , परदीप श्रावस्ती स्वर्ण पदक , मुकेश जायसवाल श्रावस्ती रजत पदक, प्रिंस पटवा श्रावस्ती कांस्य पदक प्राप्त किया है वहीं सीनियर बालिका वर्ग मे संगीता बहराइच स्वर्ण पदक , नीलम पासवान श्रावस्ती रजत पदक , अनन्या शर्मा बलरामपुर स्वर्ण पदक, शिवांगी पांडे बहराइच रजत पदक हासिल किया है ।
इस प्रतियोगिता में 195 अंक अर्जित कर बलरामपुर प्रथम स्थान पर रहा । 100 अंक अर्जित कर श्रावस्ती दूसरे स्थान पर रहा तथा 80 अंक अर्जित कर बहराइच तीसरे स्थान पर रहा । चैम्पियनशिप ट्रॉफ़ी सीजेएम राहुल सिंह तथा नितिन कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से टीमों को प्रदान किया गया । संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हारिस बेन ख़ालिद ने सभी विजेता , उप विजेता एवं अतिथिगण के प्रति अपना आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया । टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय रेफ़री सनदीपिका रावत , दिव्या गिरि एवं अनन्या शर्मा ने निभाई । समापन अवसर पर नागेन्द्र कुमार गिरि, विजेंद्र कुमार शर्मा, रियाज़ अहमद, प्रवेश दूबे, आलोक श्रीवास्तव व राजीव रंजन शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ