सुनील उपाध्याय
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ की बैठक संयोजक अवनीश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायती संस्थाओं से पार्टी की नीतियों को जोड़ने, केन्द्र और सरकार के कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देकर पात्रों को लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय संयोजक रमाकान्त मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में पंचायत संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य ग्रामीण विकास की धुरी हैं। ऐसे प्रतिनिधियों से सीधा संवाद बनाकर उन तक सरकार के योजनाओं का लाभ पहुंचाने में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सदस्य भूमिका निभायें।
संचालन करते हुये सह संयोजक धर्मेन्द्र तिवारी ने प्रकोष्ठ के उद्देश्य और भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में गनेश प्रसाद शर्मा, जितेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, बीरबल राजभर, सतीश बरनवाल, शिवशंकर चौधरी, सीताराम गुप्ता, देवानन्द पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ