Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महाराजा अग्रसेन की जयंती अवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ










अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रमों का आरंभ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, द्वारा माल्यार्पण के साथ किया गया ।
इसके पश्चात बच्चों, बालक, बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें कुर्सी दौड़, मेंढ़क दौड़, टॉफी व अमरूद दौड़, स्लो साइकिल रेस, सामान्य ज्ञान, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता प्रमुख हैं । सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को सभा के विभिन्न सदस्यों और सदस्याओं सहित कार्यकारिणी के विभिन्न लोगों द्वारा पुरस्कृत किया गया ।






              यह जानकारी देते हुए सभा के सचिव विनोद बंसल ने बताया कि कार्यक्रमों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में सुशील हमीरवासिया, अजय अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनीष तुलस्यान, अभिषेक अग्रवाल, शरद अग्रवाल, सौम्य अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल,  जय शेखर गर्ग, रवि पोद्दार का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे