डॉ ओपी भारती
गोंडा : बहू ने अपनी एक सहयोगी महिला की मदद से जमीन की हिस्सेदारी को लेकर अपने सास व ससुर को सोमवार अपरान्ह बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।सीएचसी से दोनों को जनपद चिकित्सालय रेफर किया गया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
राम कृपाल गोस्वामी निवासी राजा सगरा ढोंढियापारा द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार सोमवार शाम लगभग 3 बजे वादी की बहू सोनी पत्नी स्व.पवन कुमार गोस्वामी ने अपनी सहयोगी दायावती के साथ मिल कर उसे व उसकी पत्नी वीरमता को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मूका-थप्पड़ व डंडे से मारा।जिससे दोनों को सर पर काफी चोटें आईं।चोटहिलों की गम्भीरावस्था को देखते हुए उन्हें जनपद चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
वजीरगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ