डॉ ओपी भारती
गोंडा : टाटा सूमो सवार अज्ञात लोगों ने सोमवार की शाम लगभग 5 बजे एक युवक को मारपीट कर मृतप्राय कर गोण्डा-फैजाबाद हाइवे के हथिनाग मोड़ के पास गन्ने के खेत मे फेंक दिया व वजीरगंज की तरफ फरार हो गए।पास में जानवर चरा रहे लोगों की सूचना पर ग्रामवासियों ने डायल100 व पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को डायल 100 की गाड़ी से जनपद चिकित्सालय रवाना किया।उप निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह के अनुसार युवक के पास से बरामद निर्वाचन कार्ड के अनुसार उसकी पहचान दया शंकर पांडेय(28)पुत्र भगवत प्रसाद पांडेय निवासी सहजनवां ,गोण्डा के रूप में हुई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ