सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। केन्द्रीय सरकार के राज्य मार्ग जल संसाधन नदी विकास मंत्री नितीन गड़करी का आगमन कल बस्ती एवं सिद्धार्थ नगर में भ्रमण कार्यक्रम है । नितिन गडकरी कल बस्ती में बस्ती में बन रहे रिंग रोड का शिलान्यास करेंगे । गडकरी कल 10.30 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर लगभग 11.30 बजे पुलिस लाईन हेलीपैड पर आयेंगे तथा तत्पश्चात लगभग 11.30 बजे से 13.00 बजे तक एनएच प्रोजेक्ट का किसान डिग्री कालेज बस्ती में शिलान्यास/लोकार्पण करेंगे तथा 13.00 बजे पुलिस लाईन बस्ती के हेलीपैड से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा जनपद सिद्धार्थ नगर के शोहरतगढ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर दोपहर में पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने कार्यक्रम स्थल के जायजा लिया ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है । सुरक्षा को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गयी है । शाम के समय सांसद हरीश द्विवेदी ने किसान डिग्री कॉलेज में जाकर तैयारियों का हाल जाना । सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि रिंग रोड के निर्माण से लोगों काफी सहूलियत होगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ